अगली फिल्म के लिए बेकरार हैं अर्जुन कपूर, इस ऐक्ट्रेस के साथ आएंगे नजर

बॉलिवुड ऐक्टर पिछले महीने रिलीज हुई डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की ऐतिहासिक ड्रामा ‘पानीपत’ में नजर आए थे। वहीं, अब अर्जुन कपूर अपनी अगली फिल्म की शूटिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐक्टर की बेसब्री का इंतजार उनकी लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट से लगाया जा सकता है।

अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी पर उन्होंने अपनी तस्वीर लगाई है और वह 2020 के आकार चश्मा पहने हुए हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘फिर से शूटिंग शुरू करने की जरूरत है।’

बता दें कि इससे पहले अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर किए थे। इनमें वह अपनी को-स्टार के साथ नजर आ रहे थे। दोनों फनी पोज देते हुए दिख रहे थे। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया, ‘पिक्चर शुरू… बाकी जानकारी भी जल्दी ही अपलोड होगी…।’

अर्जुन कपूर जिस फिल्म की शूटिंग करने जा रहे हैं, उसका टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह एक फैमिली ड्रामा कॉमिडी फिल्म होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, जल्द ही फिल्म की शूटिंग पंजाब और लॉस एंजेलिस में होगी। फिल्म की कहानी क्रॉस-बॉर्डर रोमांस पर बेस्ड होगी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *