पाक जेल से रिहा हुआ 20 भारतीय मछुआरे

लाहौर
पाकिस्तानी जेल से रविवार को रिहा किए गए 20 सोमवार को वाघा सीमा पर पहुंच गए। भारत और पाकिस्तान में जारी तनावपूर्ण संबंधों के बीच सद्भावना दर्शाते हुए इन सभी को रिहा किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने इन भारतीय मछुआरों को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंपा। इनमें से ज्यादातर आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। ये मछुआरे सिंध प्रांत में कराची के मालिर जिला कारागार से रिहा होने के बाद रविवार को ट्रेन से लाहौर पहुंचे थे।

इदी फाउंडेशन के एक अधिकारी ने बताया, ‘उनके यहां पहुंचने पर, फाउंडेशन उन्हें लेने लाहौर रेलवे स्टेशन पहुंचा और उन्हें अपने केंद्र पर ले गया जहां उन्हें भोजन और नये कपड़े दिए गए।’ रेंजर्स के एक अधिकारी ने मछुआरों को भारतीय अधिकारियों को सौंपे जाने की पुष्टि की। इन सभी को नवंबर 2018 में पाकिस्तानी जल क्षेत्र में आ जाने के कारण गिरफ्तार किया गया था।

मालिर जिला कारागार के अधीक्षक औरंगजेब कांगो ने कहा कि रिहा किए गए भारतीयों को छह महीने की सजा सुनाई गई थी लेकिन उनके दस्तावेज एवं राष्ट्रीयता की पुष्टि संबंधी प्रक्रिया पूरी किए जाने के चलते इसमें देरी हुई। उन्होंने बताया कि करीब 200 भारतीय मछुआरे अब भी पाकिस्तान की जेल में बंद हैं ।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *