हिरोशिमा पर कहर बने बम के प्लग की हुई नीलामी

न्यू यॉर्क
हिरोशिमा में तबाही मचानेवाले परमाणु बम के प्लग हटा दिए गए और इसे 76,000 यूरो में नीलाम किया गया है। मेल ऑनलाइन में छपी खबर के अनुसार, विश्व में पहली बार हुए परमाणु हमले से पहले इन दोनों पल्ग को बम से अलग किया गया था। 4.4 टन के परमाणु बम को दो ग्रीन और रेड कलर के सेफ्टी प्लग से अलगकर निकाला गया था और बम हिरोशिमा पर गिराए गए।

एक लाख से अधिक लोग परमाणु हमले में मारे गए
हिरोशिमा पर हुए परमाणु हमले में 140,000 लोग मारे गए थे और बड़े पैमाने पर क्षति हुई थी। इस हमले के बाद पूरा शहर ही मलबे में ढेर हो गया था। अमेरिका द्वारा जापान पर परमाणु हमले के साथ ही जापान ने समर्पण कर दिया और एक तरह से यह दूसरे विश्व युद्ध की निर्णायक समाप्ति का ऐलान था।

लेफ्टिनेंट ने दोस्त को तोहफे में दिया था प्लग
तीन इंच के प्लग को मेटल और लकड़ी से बनाया गया था और इसे लेफ्टिनेंट मॉरिस जेप्पसन के शोवेनियर के तौर पर रखा गया था। न्यू यॉर्क के बोनहाम्स हाउस में दोनों प्लग की नीलामी के लिए बोली लगी थी। इसकी नीलामी लेफ्टिनेंट जेप्सन के दोस्त एडवर्ड डॉल ने की। उन्हें लेफ्टिनेंट ने तोहफे के तौर पर यह प्लग दिया था।

सिगरेट लाइटर की तरह हैं प्लग
नीलामी हाउस के प्रवक्ता ने कहा, ‘नीलामी में ग्रीन सेफ्टी प्लग और रेड आर्मिल प्लग पहले परमाणु बम (लिटिल बॉय) की बोली लगाई गई। हिरोशिमा पर कहर बनकर गिरनेवाले इस परमाणु बम को विस्फोट से पहले दोनों प्लग से अलग किया गया था। किसी कार के सिगरेट लाइटर की तरह नजर आनेवाले इन प्लग का मिशन में काफी महत्वपूर्ण स्थान था।’

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *