सोशल ऐक्टिविस्ट नंदी का UAE में निधन

दुबई
संयुक्त अरब अमीरात और भारत में सामुदायिक गतिविधियों के जरिए सैकड़ों परिवारों की मदद करने वाले प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता का रविवार को यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सामुदायिक सूत्रों के हवाले से गल्फ न्यूज ने खबर दी कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रविवार की सुबह उनका निधन हो गया। वह 55 साल के थे।

केरल के रहने वाले इस सामाजिक कार्यकर्ता को शवों को स्वदेश भेजने और रोगियों की मदद करने के लिए स्वैच्छिक सेवा देने के लिए जाना जाता था। इसके अलावा वह वीज़ा, माफी या संकट में फंसे लोगों की भी मदद करते थे । वह एक स्वयंसेवक भी थे जिन्होंने दुबई पुलिस और दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास की विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों में सहयोग किया था।

नंदी ने संयुक्त अरब अमीरात में राहत कार्यों के साथ कई अन्य स्वयंसेवकों की मदद की थी और केरल के उन परिवारों को बुनियादी चीजें भेजी थीं, जो वहां विनाशकारी बाढ़ के कारण प्रभावित हुए थे। इस बाढ़ की वजह से कम से कम 100 लोगों की मौत हुई थी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *