विधायक विकास उपाध्याय के तत्प्ररता से सरोना के निवासियों को मिली राहत

रायपुर 03 अप्रेल/2019 सरोना में पन्द्रह दिनों से डंपिंग यार्ड में लगी आग से वहाँ के आस पास के नागरिकों का जीना दूभर हो गया था लगी आग के धुँए से कई तरह की बीमारी फैल रही थी जिससे वहाँ के निवासी तथा आस पास के लोग काफी बुरी तरह से प्रभावित थे।जिसकी जानकारी विधायक विकास उपाध्याय को हुई उन्होंने गंभीरता से लेते हुवे प्रशासन को अवगत कराया था और प्रशासन को चेतावनी दिए थे कि 24 घण्टे के अंदर लगी आग को काबू नही किया गया तो मैं धरने पे बैठ जाऊंगा।प्रशासन ने विधायक के चेतावनी को गंभीरता से लेते हुवे आज सुबह -सुबह ही जोन कमिश्नर उनके साथ जोन अध्यक्ष एवं पार्षद सोमन ठाकुर,शहर प्रवक्ता डॉ.विकास पाठक,ब्लॉक अध्यक्ष अशोक ठाकुर मौके पे पहुँच कर तत्काल फायर बिग्रेड की सात गाड़ियों को लगाए जिससे आग पे काबू पाया गया और आग के धुएं से लोगो को राहत मिली।वहाँ के लोंगो ने विधायक विकास उपाध्याय को धन्यवाद दिया। वही विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि मैं विधायक बना हु जनता की सेवा के लिए मेरा जो काम है मैने जनता के लिए किया और भविष्य में हमेशा जनता के लिए मैं 24 घंटे उपलब्ध रहा हु और हमेशा रहूँगा। आज मोके पर जोन 08 के अध्यक्ष एवं काँग्रेस पार्षद सोमन ठाकुर,शहर प्रवक्ता डॉ.विकास पाठक,ब्लॉक अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर, गणेश प्रसाद पांडेय,प्रवीण भगत,मनोज ढहाटे,सुनील धीवर,मन्नू चक्रधारी,कमल सिन्हा,नीलम सोनकर,पुनीत साहू,छबिराम यादव साथ ही सरोना एवं चंदनडीह के नागरिकगण उपस्थित हुए।

भवदीय,
डॉ.विकास पाठक,
प्रवक्ता,
शहर जिला काँग्रेस कमेटी रायपुर
मो.9300291891

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *