सायबर सेल ने सिटीजन एप से गुम हुये 50 मोबाईल रिकव्हर किये ……

डिजिटल इंडिया के तहत चलाये गये सिटीजन कॉप एप्स से लोगों को मिल रहा है लाभ…..

*डिजिटल इंडिया द्वारा आमलोगों को तत्काल मदद पहुंचाने के लिये *“ सिटीजन कॉप मोबाईल एप ”* लांच किया गया हैइस एप के जरिये लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस और अन्य संस्थाओं के पास बिना जाये अपनी समस्याओं से अवगत करा सकते हैं

     पुलिस अधीक्षक रायगढ़  राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा सायबर सेल के कर्मचारियों से इस एप्स के जरिये रिकव्‌हर किये गये मोबाईल आदि की जानकारी ली गई । तब सायबर सेल के कर्मचारियों ने जिले के अंदर तथा दिगर राज्यों से *64 मोबाईल* कीमती 8,20,000 रूपये रिकव्हर कर मोबाईल धारकों को वापस करना बताये । पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल द्वारा सायबर सेल के कर्मचारियों को 07 दिन का टास्क देकर मोबाईल एप्स में दर्ज गुम मोबाईल रिकव्हर करने का निर्देश दिये और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक  अविनाश सिंह ठाकुर को इसकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दिये ।

    सायबर सेल में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा सी.एस.पी. रायगढ़ के दिशा निर्देशन पर पिछले 07 दिनों में *50 नग मोबाईल सैमसंग, ओप्पो, विवो, रेडमी, एम.आई. आदि विभिन्न कम्पनियों के मोबाईल कीमती करीब 5,80,500 रूपये*  के रिकव्हर किये है । सायबर सेल के कर्मचारी दिगर राज्य से भी मोबाईल रिकव्हर किये गये हैं । रिकव्हर किये गये मोबाईल आज दिनांक 03.04.2019 को पुलिस अधीक्षक रायगढ़ द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रूम रायगढ़ में वितरित किया गया है ।

    उक्त कार्य के लिये पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक अविनाश सिंह ठाकुर तथा सायबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, आरक्षक श्री विक्कु सिंह, बृजलाल गुर्जर, प्रशांत पंडा को टास्क समय पर पूरा करने के लिये बधाई दिये हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *