शराबियों के लिए इस देश में हैंगओवर म्यूजियम

जैग रेब
ड्रिंक करने के बाद होना एक सामान्य समस्या है। क्रोएशिया की राजधानी में एक ऐसा म्यूजियम बनाया गया है जो खास तौर पर हैंगओवर के बाद के लिए ही है। क्रोएशिया की राजधानी में बने इस म्यूजियम में दुनियाभर के लोग नशे के बाद अपने दिल का हाल बताकर जा रहे हैं। नशे की हालत में पहुंचे लोग इस म्यूजियम में अपनी भावनाओं का खुलकर इजहार करते हैं और कुछ लोग सिर्फ मस्ती के लिए पहुंचते हैं।

हैंगओवर के लिए बना है म्यूजियम
म्यूजियम के संचालक रॉर्बटा मिकेलिक और उनके बॉयफ्रेंस रिनो डुबोकोविक ने म्यूजियम खोलने पर अपना विचार साझा किया। उन्होंने कहा, ‘हम चाहते हैं कि हम कुछे ऐसी चीजों का संग्रह करें जो सुबह जब लोग नशे के बाद सोकर उठें तो उन्हें बिल्कुल पता न चले।’ म्यूजियम के दोनों संचालकों का कहना है कि यह अपनी तरह का पहला और अकेला म्यूजियम है।

नशे की हालत में लोग मौज-मस्ती
म्यूजियम खोलने के विचार पर संचालकों ने कहा, ‘हमारा उद्देश्य है कि हैंगओवर में लोग म्यूजियम के जरिए सिर्फ मौज-मस्ती करें। नशे की हालत में कई रात ऐसी होती हैं जिसके बारे में लोगों को कुछ याद नहीं रहता है। हालांकि, ऐसी रातों में होश नहीं हो ने के कारण कई बार ब्लैक आउट (कुछ समझ में नहीं आना) में जाने का भी खतरा रहता है।’

हैंगओवर में लोग छोड़ जाते हैं कई चीजें
इस म्यूजियम में बहुत मजेदार चीजों का कलेक्शन नजर आता है। लोग म्यूजियम में ऐसी चीजें छोड़कर जाते हैं जैसे स्टॉप साइन और प्लास्टिक के बनाए गमले और कई बार तो दीवारों पर आरे-तिरछे रास्ते बना देते हैं जो बार से उनके घर तक का रास्ता होता है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *