()
पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर में मोटरसाइकिल पर सवार इस्लामी कट्टरपंथियों ने चुनाव अधिकारियों की सुरक्षा में लगे 14 सुरक्षा कर्मियों की हत्या कर दी। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में विद्रोहियों ने 71 सैनिकों की हत्या कर दी थी। हमला बुधवार रात को सनम के निकट हुआ। यह स्थान राजधानी नियामी से करीब 200 किमी की दूरी पर है।

सरकार की ओर से जारी वक्तव्य के मुताबिक राष्ट्रीय चुनाव आयोग के अधिकारी इलाके में जनगणना कर रहे थे। यहां अगले साल चुनाव होने हैं और सुरक्षा में जवानों को चुनाव अधिकारियों की सुरक्षा के लिए लगाया गया था। सरकारी वक्तव्य में कहा गया कि मारे गए लोगों में सात सैन्य पुलिस अधिकारी और सात राष्ट्रीय गार्ड के सदस्य हैं।
नाइजर लंबे समय से इस्लामिक कट्टरपंथ से पीड़ित है क्योंकि इसकी सीमा नाइजीरिया से लगती है। नाइजीरिया में बोको हराम के उग्रवादी दशकों से हमलों को अंजाम देते रहे हैं।
Source: International