ब्रूस ली की फोटो लगाई, बेटी का कंपनी पर केस

शांघाई
मशहूर मॉर्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली की बेटी की कंपनी ने एक फूड चेन पर दर्ज किया है। ब्रूस ली की उद्यमी बेटी शेनन ने फूड चेन कंपनी पर बिना परिवार की अनुमति के पिता की तस्वीरें इस्तेमाल करने के लिए केस किया है। शेनन की कंपनी ब्रूस ली एंटरप्राइजेज ने रेस्तरां चेन कुंगफू कैटरिंग मैनेजमेंट पर बौद्धिक संपदा कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

ब्रूस ली की तस्वीर को लेकर हुआ विवाद
शेनन का आरोप है फूड चेन कंपनी ने उनके पिता की तस्वीर का इस्तेमाल कंपनी के लोगो में 15 वर्षों तक किया। फूड चेन ने बौद्धिक संपदा अधिकार के तहत भुगतान किए बिना ही तस्वीर का प्रयोग किया। फूड चेन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि चीन के अधिकारियों और विभिन्न विभागों की स्वीकृति के बाद ही तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

बेटी ने कंपनी से मांगे 30 मिलियन डॉलर
चीन की वेबसाइसाइ पोर्टल सिना.कॉम के अनुसार शेनन ली ने कंपनी को नोटिस जारी किया है। शेनन ने तत्काल प्रभाव से कंपनी के लोगो से पिता की तस्वीर हटाने की मांग की। ब्रूस ली की बेटी ने मुआवजे के तौर पर कंपनी से 210 मिलियन युआन यानी लगभग 30 मिलियन डॉलर भुगतान की भी मांग की है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *