माइकल जैक्सन जिंदा? फैन बोले, हो DNA टेस्ट

न्यू यॉर्क
किंग ऑफ पॉप कहे जाने वाले माइक जैक्सन के फैन आज भी मानने को तैयार नहीं हैं कि उनका निधन हो चुका है। उनके एक हमशक्ल के बारे में लोगों का कहना है क वह खुद माइकल हैं। स्पैन के एक कलाकार सर्जियो कोर्ट्स का एक फुटेज वायरल होने के बाद लोग यह भी अपील करने लगे हैं कि उनका करवाया जाए। लोगों को कहना है कि हो सकता है पहचान छिपाकर रह रहे हों।

थाइलैंड में एक कार्यक्रम के दौरान सर्जियो इस रूप में दिखाई दिए थे। उन्होंने कहा था, ‘हलो, माइकल जैक्सन के फैन्स, आप मुझे 23 दिसंबर को पट्टाया में होने वाले कार्यक्रम में देख सकते हैं।’ हालांकि सर्जियो देखने में जैक्सन से कम उम्र के लगते हैं।

सर्जियो की टिप्पणी के बाद जैक्सन के फैन पागल हो उठे। एक फैन ने लिखा, ‘मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं माइकल, मेरा माइकल वापस आ गया है।’ सर्जियो ने कहा कि जब वह हाई स्कूल में पढ़ते थे तभी एक जर्नलिस्ट ने यह टिप्पणी की थी, ‘आप माइकल जैक्सन की तरह दिखते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘उस समय मैंने जर्नलिस्ट की बात मजाक में ली लेकिद दो हफ्ते बाद ही उन्होंने मुझे एक पर्फ्यूम विक्रेता से मिलवाया। वह प्रचार के लिए मेरी तस्वीर का इस्तेमाल करना चाहता था। ‘

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *