एटीके ने बेंगलुरु को हराकर मनाया क्रिसमस का जश्न

कोलकाताडेविड विलियम्स के एकमात्र गोल की मदद से मेजबान एटीके ने बुधवार को यहां विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेेले गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन के मैच में मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु एफसी को 1-0 से हराकर जीत के साथ क्रिसमस का जश्न मनाया। दो बार की चैंपियन एटीके की 10 मैचों में यह पांचवी जीत है और टीम अब 18 अंकों के साथ अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई है। इस सीजन में एटीके ही एकमात्र ऐसी टीम है जो अपने घर में अब तक अजेय चल रही है।

एटीके ने इससे पहले आईएसएल इतिहास में बेंगलुरु के खिलाफ चार मैच खेले थे और चारों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। दो बार की चैंपियन कोलकाता ने इस बार इस चलन को तोड़ दिया और बेंगलुरु के खिलाफ आईएसएल इतिहास की पहली जीत दर्ज कर ली।

देखें,

मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु को 10 मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। टीम के 16 अंक हैं और वह तीसरे नंबर पर खिसक गई है। एटीके ने दूसरे मिनट में ही बेंगलुरु पर धावा बोल दिया। रॉय कृष्णा अपने साथी डेविड विलियम्स के पास पर गोल करने के लिए आगे बढ़े, लेकिन लाइनमैन ने उन्हें ऑफ साइड करार दे दिया। इसके 10 मिनट बाद बेंगलुरु एफसी के कप्तान सुनील छेत्री गोल दागने के लिए आगे बढ़े, लेकिन वह भी ऑफ साइड करार दे दिए गए।

मैच के 23वें मिनट में बेंगलुरु को फ्री किक मिली और दिमास डेल्गाडो का शॉट टारगेट से दूर रह गया। लगातार आक्रमण जारी रखने के बावजूद दोनों टीमें बढ़त हासिल नहीं कर पा रही थीं और मैच पहले हाफ की समाप्ति की ओर बढ़ रहा था। इससे एक मिनट पहले ही हालांकि बेंगलुरु के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू की ओर से आत्मघाती गोल होने से बच गया। संधू विपक्षी टीम की दिशा में शॉट लेने का प्रयास कर रहे थे, तभी उनसे यह गलती हो गई। वह हालांकि भाग्यशाली रहे कि बॉल बेंगलुरु के गोल पोस्ट में नहीं पहुंची और एटीके पहले हाफ की समाप्ति तक बढ़त हासिल नहीं कर पाई।

पढ़ें,

दूसरे हाफ के शुरू होते ही मेजबान एटीके ने अपने घरेलू दर्शकों को खुशी से झूमने का मौका दे दिया जब टीम ने 47वें मिनट में डेविड विलियम्स की गोल की मदद से 1-0 की बढ़त कायम कर ली। विलियम्स ने यह गोल जयेश राणे के असिस्ट पर किया। एटीके के दो शॉट के मुकाबले बेंगलुरु पांच शॉट टारगेट पर लेने के बावजूद बराबरी हासिल करने में असफल थी।

मुकाबले के 81वें मिनट में कृष्णा ने एटीके की बढ़त को दोगुना कर दिया, लेकिन लाइनमैन ने उन्हें ऑफ साइड पाया। 89वें मिनट में बेंगलुरु के नीशू को पीला कार्ड मिला और मुकाबला इंजरी टाइम में चला गया, जहां एटीके ने अपनी बढ़त को कायम रखते हुए बेंगलुरु के खिलाफ आईएसएल इतिहास की पहली जीत दर्ज कर ली।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *