*वक्फ बोर्ड के चेयरमेन सलाम रिज़वी ने लुतरा शरीफ पहुचकर दरगाह मे दी हाजरी*

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ़ बोर्ड के चेयरमेन सलाम रिज़्वी ने बुधवार को लुतरा शरीफ पहुँचकर सूफ़ी-संत हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह के दरगाह में हाजरी और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी। उनके साथ वक्फ़ बोर्ड ऑब्जर्वर टीम के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार शमी इमाम व एडवोकेट सादिक अली भी मौजूद थे। दरगाह के खादिमो ने उनका दरगाह परिसर में इस्तेकबाल किया। इसके बाद चेयरमेन ने दरगाह,मस्जिद,मदरसा सहित वक्फ़ संपत्ति का निरीक्षण किया व खादिमो से इसके बारे में जानकारी मांगी। वही 14 से 18 दिसम्बर तक लुतरा शरीफ में आयोजित हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह के 61 वां सालाना उर्स के संचालन में सायकल स्टैंड सहित कई खामियों की शिकायत मिली थी उस पर नाराजगी जाहिर की जनाब सलाम रिज़्वी ने कहा कि आने वाले दिनों में यहां से शिकायतें नही मिलनी चाहिए उन्होंने कहा कि लुतरा शरीफ सर्वधर्म के आस्था का केंद्र है यह छत्तीसगढ़ ही नही पूरे भारत वर्ष के 10 बड़े दरगाहों में से एक दरगाह है। पर्यटन स्थल होने से जिस तेजी के साथ यहां का विकास होना चाहिए पिछली सरकार ने उतना नही किया यहां विकास की पूर्ण संभावनाएं है

लुतरा शरीफ के विकास के लिए वक्फ़ बोर्ड हर सम्भव प्रयास करेगी उन्होंने कहा कि लुतरा शरीफ में भव्य बुलन्द गेट का निर्माण कराया जाएगा। सलाम रिज़्वी ने कहा कि वक्फ़ बोर्ड प्रदेश के वक्फ़ सम्पत्ति के संरक्षण करने के अलावा उसके विकास पर लगातार कार्य कर रही है यही कारण है कि अपनी नियुक्ति के बाद से लगातार दौरा कर वक्फ़ सम्पत्ति की जानकारी ली जा रही है वही विवादित मामलों का बड़ी तेजी से निपटारा किया जाएगा। इस अवसर पर दरगाह के सज्जादानशीन हाजी मान खान,खादिम हाजी शेर मोहम्मद,हाजी मोहम्मद जाकिर(ननकी बाबा),हाजी बशीर खान,हाजी मोहम्मद साबिर,हाजी मोहम्मद शरीफ, उस्मान खान,मोहम्मद इस्माइल, इमरान खान पार्षद (अकलतरा),अब्दुल गफ्फार,फिरोज कुरैशी,जलील अहमद,एज़ाज़ खान,प्रमोद शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *