शिकागो में शोकसभा के दौरान चली गोलियां, 13 घायल

शिकागो
शिकागो में रविवार को एक में गोलीबारी में 13 लोगों के घायल होने की घटना में एक व्यक्ति को आरोपित किया गया है। घायलों में से चार की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी। गश्त दल के प्रमुख फ्रेड वालेर ने संवाददताओं को बताया कि एक शोकसभा के दौरान किसी विवाद के बाद गोलियां चलीं। उन्होंने बताया कि गोलियां रात 12 बज कर 30 मिनट के बाद चलीं।

यह शोकसभा अप्रैल माह में मारे गए एक व्यक्ति की याद में आयोजित की गई थी। शिकागो पुलिस ने रविवार शाम कहा कि मारसिएनो व्हाइट (37) को हथियार के अवैध इस्तेमाल के लिए आरोपित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि शोकसभा आयोजित होने वाले स्थल से कुछ ही दूरी से व्हाइट को गिरफ्तार किया गया।

वालेर ने हालांकि यह नहीं बताया कि किस व्यक्ति की याद में शोकसभा आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा,‘ ऐसा लग रहा था उन्होंने शोकसभा से निकल रहे लोगों पर गोलीबारी की।’ शिकागो के मेयर लोरी लाइटफुट ने रविवार को पीड़ितों से मुलाकात की और बताया कि अप्रैल में मारे गए व्यक्ति का जन्मदिन मनाया जा रहा था।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *