अफगान सेना का ऑपरेशन, 100 आतंकी ढेर

काबुलअफगानिस्तान के सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ पिछले 24 घंटे में बड़ा ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकवादियों को मारे जाने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा 45 आतंकवादियों के घायल होने की खबर है। सुरक्षा बलों ने 15 राज्यों में 18 ऑपरेशनों को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन में 5 आतंकियों को हिरासत में भी लिया गया है।

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘पिछले 24 घंटों से अफगानिस्तान के 15 प्रांत मे चलाए जा रहे 18 ऑपरेशन में हमनें 109 आतंकवादियों को मार गिराया है। इसमें 45 आतंकी घायल हुए हैं और 5 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।’ सभी आतंकी किस संगठन के थे इसको लेकर रक्षा मंत्रालय की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *