गेबोन में समुद्री जहाज पर लुटेरों का हमला, 1 की मौत

लिबरेविले
की राजधानी लिबरेविले के पास समुद्र में पिछले सप्ताह को समुद्री लुटेरों द्वारा अगवा कर लिए गए चालक दल के चार चीनी सदस्यों की तलाश के लिए प्रशासन ने सोवमार को अभियान शुरू किया। सरकार के प्रवक्ता एदगार्द एनीसेत म्बोउम्बोउ मियाकोउ ने रविवार को बताया कि लिबरेविले के बंदरगाह पर खड़े चार पोतों को रात में हुए हमले का निशाना बनाया गया।

इस हमले में गेबोन का एक नागरिक मारा गया जो इस पोत का कमांडर था। प्रवक्ता ने बताया कि चालक दल के चार चीनी सदस्यों को बंधक बना लिया गया जो सिगापेचे कंपनी के लिए काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबल इंटरपोल और उपक्षेत्रीय संगठनों के साथ मिलकर हमलावरों को ढूंढने में जुट गए हैं।

गेबोन प्रशासन समुद्री यातायात की सुरक्षा की गांरटी के लिए कदम उठा रहा है। लिबरेविले बंदरगाह पर बिरले ही हमले होते हैं लेकिन गिन्नी की खाड़ी में लूटपात एक बढ़ते खतरे का द्योतक है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *