जब हंक सलमान खान को सोनाक्षी सिन्हा ने उठा लिया गोद में

सलमान भले ही अपने बिल्डअप के लिए जाने जाते हों लेकिन सोनाक्षी भी वर्कआउट के जरिए खुद को फिट ऐंड स्ट्रॉन्ग बनाए रखती हैं। उनकी स्ट्रेंथ सोशल मीडिया पर सामने आई ‘दबंग 3’ के गाने के बिहाइन्ड द सीन से जुड़ी तस्वीरों में सामने आई है।

इन फोटोज में से एक में जहां सोनाक्षी सलमान को उठाने की कोशिश करती दिखीं तो दूसरी में वह उन्हें गोद में उठाने में कामयाब होती दिखी। वैसे तस्वीरों में सलमान के एक्सप्रेशन्स भी देखने लायक है। पहले फोटो में तो वह कोई रिऐक्शन नहीं देते हैं लेकिन जैसे ही सोनाक्षी उन्हें उठा लेती हैं वैसे ही उनके चेहरे पर भी हैरानी के भाव आ जाते हैं।

फिल्म ‘दबंग 3’ की बात करें तो इसे ऑडियंस का मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिल रहा है। सलमान और सोनाक्षी पहली दो फिल्मों की तरह ही इसमें अपने कैरेक्टर चुलबुल पांडे और रज्जो के किरदार में नजर आ रहे हैं।

मूवी ने पहले वीकेंड पर अच्छा बिजनस करते हुए अब तक करीब 73 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस आंकड़े को देखते हुए यह साफ है कि ‘दबंग 3’ बड़ी आसानी से 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *