'मैंने जाह्नवी कपूर की आंखों में श्रीदेवी जी की झलक देखी' : अंगद बेदी

फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: कारगिल गर्ल’ में जाह्नवी कपूर और अंगद बेदी पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। ऐक्ट्रेस के साथ काम करने का अनुभव शेयर करते हुए अंगद ने उनकी तारीफ की।

अंगद ने कहा, ‘जाह्नवी की आंखों में श्रीदेवी जी की झलक नजर आती है। वह एक नैचरल परफॉर्मर हैं लेकिन अगर उन्हें लगता है कि उन्होंने किसी सीन में अच्छा परफॉर्म नहीं किया है तो वह रीटेक के लिए कहती हैं।’ ऐक्टर ने माना कि इस अप्रोच ने उन्हें भी अपना बेस्ट देने के लिए प्रोत्साहित किया।

फिल्म में एक प्रटैक्टिव भाई का किरदार निभा रहे अंगद ने बताया, ‘हमारे बीच में कुछ मुश्किल सीन्स शूट किए गए जो खासतौर से भावनात्मक रूप से कठिन थे।’ ऐक्टर ने कहा कि भले ही मूवी में मुख्य कहानी गुंजन की है लेकिन उसके साथ ही उसके भाई अंशुमन की कहानी को भी बढ़ते हुए दिखाया जाता है।

‘सूरमा’ के कारण मिला रोल
अंगद बेदी ने बताया कि करण जौहर ने उनकी फिल्म ‘सूरमा’ देखी और उन्हें उनकी ऐक्टिंग पसंद आई। इसके बाद उन्होंने उनकी मुलाकात डायरेक्टर शरण शर्मा से करवाई।

बता दें कि, ‘गुंजन सक्सेना: कारगिल गर्ल’ युद्ध में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला वायुसेना पायलट गुंजन सक्सेना की कहानी है। इस मूवी को 13 मार्च 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *