
कंगना इससे पहले फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ में प्लेयर का किरदार निभा चुकी हैं और शायद वह अनुभव उनके फिल्म ‘पंगा’ में खिलाड़ी के किरदार को निभाने में भी काफी काम आया होगा। हालांकि फिल्म में कबड्डी प्लेयर का रोल निभाने के लिए कंगना ने काफी ट्रेनिंग भी ली है।
ट्रेलर में कंगना एक साधारण मिडिल ऐड वुमन का किरदार निभाती दिख रही हैं, जो अपनी फैमिली लाइफ में खुश है। मिडिल क्लास फैमिली की जया पहले कबड्डी प्लेयर हुआ करती थी लेकिन परिवार बढ़ने पर उसने इस खेल को छोड़ दिया।
अच्छी प्लेयर होने पर भी मौजूदा पीढ़ी के कबड्डी प्लेयर्स द्वारा नहीं पहचाना जाना उसे खुद की पहचान को वापस पाने के लिए मोटिवेट करता है। इसमें उसका परिवार पूरा साथ देता है। समाज और अन्य मुश्किलों से लड़ते हुए कैसे वह देश के लिए कबड्डी टीम का हिस्सा बनकर खेलती है और सपने को साकार करती है, इसी कहानी की झलक ‘पंगा’ के ट्रेलर में दिखाई देती है।
बता दें कि, कंगना के अलावा मूवी में जस्सी गिल, रिचा चड्ढा और नीना गुप्ता भी अहम रोल निभाते नजर आने वाले हैं। मूवी को 24 जनवरी 2020 को रिलीज किया जाएगा।
Source: Bollywood

