
भारतीय टीम में रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल के रूप में स्थापित सलामी जोड़ी है लेकिन इस 20 वर्षीय बल्लेबाज को न्यू जीलैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए रिजर्व सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम में जगह दी जा सकती है। न्यू जीलैंड दौरे के लिए भारत ए टीम चुनने के बाद चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने स्पष्ट किया कि वह चाहते हैं कि पृथ्वी को अधिक से अधिक मैच खेलने को मिलें। पृथ्वी ने 2 टेस्ट मैच भी खेले हैं।
पढ़ें,
पृथ्वी ने पिछले साल यादगार टेस्ट पदार्पण करते हुए वेस्ट इंडीज के खिलाफ राजकोट में शतक जड़ा था। हनुमा विहारी न्यू जीलैंड दौरे पर प्रथम श्रेणी मैचों में भारत ए टीम की अगुआई करेंगे जबकि 50 ओवरों के फॉर्मेट में शुभमन गिल कप्तान होंगे।
वेलिंग्टन में 21 फरवरी से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव और इशांत शर्मा जैसे टेस्ट विशेषज्ञ खिलाड़ियों को न्यू जीलैंड में अभ्यास का पर्याप्त मौका मिलेगा। दूसरा टेस्ट क्राइस्टचर्च में 29 फरवरी से खेला जाएगा। प्रसाद ने कहा, ‘अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, उमेश यादव और मयंक अग्रवाल भारत ए के मैचों में खेलेंगे।’
Source: Sports

