झारखंड में कांग्रेस का तिरंगा लहराया सत्यनारायण शर्मा

कांग्रेस-झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन की जीत का सत्यनारायण शर्मा ने किया स्वागत

रायपुर। झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन की जीत पर सत्यनारायण शर्मा ने कहा है कि भाजपा की विभाजनकारी नीतियों को झारखंड की जनता ने खारिज कर दिया है। भाजपा को सीटों में जबर्दस्त गिरावट और कांग्रेस-झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन को स्पष्ट बहुमत से स्पष्ट है कि अब देश ने भाजपा की कांग्रेस मुक्त भारत की अवधारणा को खारिज कर दिया है। सत्यनारायण शर्मा ने कहा है कि अब तो भाजपा अपनी चिंता करें। कांग्रेस के साथ देश की जनता का पूरा समर्थन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *