इजरायल: इतिहास समझाने को इमोजी प्रदर्शनी

यरुशलम
इतिहास के बहुत से तथ्यों से हम अनजान रहते हैं क्योंकि भाषा और लिपि के राज़ अनसुलझे रह जाते हैं। हालांकि, इजरायल के म्यूजियम में अब मिस्र के इतिहास के अनसुलझे रहस्यों को आधुनिक युग के इमोजी के जरिए सुलझाने की कोशिश है। इजरायल के म्यूजियम में इस सप्ताह खास तौर पर ‘इमोजीलिफ्स’ प्रदर्शनी लगाई गई है जिसमें मौजूदा दौर में प्रयोग होनेवाले इमोजी और मिस्र की सभ्यता में समानता को समझाया गया है।

चित्रलिपियों से इतिहास समझाने में होती है मुश्किल
प्रदर्शनी के संचालक शर्ली बेन-डोर एवियन का कहना है, ‘चित्रलिपियों के जरिए तत्कालीन इतिहास को समझाने में आम तौर पर मुझे बहुत मुश्किल होती है। फिर मुझे ख्याल आया कि इस दौर में हम अपने मनोभाव जताने के लिए तस्वीरों या इमोजी का काफी प्रयोग करते हैं। ऐसे में कुछ इमोजी ऐसे भी है जिनकी चित्रलिपियों से काफी समानता है।’ उन्होंने कहा कि 1990 के दौर से ही हम ऐसे चित्रों और इमोजी का प्रयोग करते रहे हैं।

चित्रलिपियों और मौजूदा इमोजी में काफी समानता
प्रदर्शनी के संचालक ने कहा कि इंसान के मूल मनोभाव को व्यक्त करने के लिए कुछ भाव-भंगिमा हमेशा समान रहते हैं। मौजूदा दौर में नृत्य करने के लिए जिस हाथ उठाए झूमते हुए इमोजी का प्रयोग किया जाता है वैसा ही 3,000 साल पहले के दौर में चित्रलिपि में भी यह प्रयोग होता था। उन्होंने बताया कि हजारों सालों के फर्क और सांस्कृतिक रूप से बहुत अलग समाज होने के बाद भी कुछ चित्रलिपियों और इमोजी में समानता है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *