स्ट्रीट डांसर 3 डी ': 'मुकाबला' सॉन्ग के लिए वरुण धवन ने की थी यह रिक्वेस्ट

डायरेक्टर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3 डी’ अगले महीने रिलीज होने जा रही है। ट्रेलर आने के बाद लोग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का नया सॉन्ग ‘मुकाबला’ रिलीज हो गया है। यह गाना प्रभुदेवा की फिल्म ‘हमसे है मुकाबला’ के सुपरहिट सॉन्ग ‘मुकाबला’ का रीक्रिएशन है। गाने को बहुत अच्छा रेस्पांस मिल रहा है।

इस समय फिल्म की टीम प्रमोशन में बिजी है और सभी प्रचार में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। हाल ही में रेमो डिसूजा ने फिल्म के सॉन्ग ‘मुकाबला’ के बारे में बात की। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि श्रद्धा कपूर इस गाने का पार्ट बनने वाली थीं लेकिन इसमें गानें में काम करना चाहते थे। वह इस पॉप्युलर सॉन्ग पर प्रभुदेवा के साथ डांस के मौके से चूकना नहीं चाहते थे।

रेमो डिसूजा ने बताया कि वरुण धवन की रिक्वेस्ट पर उन्हें गाने में लिया गया। उन्होंने आगे कहा कि वे दुबई में गाने की शूटिंग करने जा रहे हैं। उन्होंने जैसे ही पहला शॉट लिया तो अच्छा नहीं लगा। इसलिए शूटिंग कैंसल करके मुंबई लौट आए और फिर शूटिंग की।

बता दें कि यह फिल्म ‘एबीसीडी’ सीरीज की तीसरी फिल्म है। रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनीं ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ अगले महीने 24 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म कंगना रनौत और ऋचा चड्ढा की फिल्म ‘पंगा’ से बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *