रुझानों पर कांग्रेस, 'सबके लिए दरवाजे खुले हैं'

रांची
महाराष्ट्र में जोड़-तोड़ से ही सही सरकार बनाने के बाद अब कांग्रेस के लिए झारखंड से भी अच्छी खबर मिलती नजर आ रही है। प्रदेश में महागठबंधन को रुझानों में बहुमत मिलता नजर आ रहा है। चुनाव नतीजों पर ने कहा कि प्रदेश की जनता ने बीजेपी की विभाजनकारी नीतियों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने क्षेत्रीय दलों को संदेश देते हुए कहा कि जो भी अन्य दल हमारे साथ गठबंधन में आना चाहते हैं उनका स्वागत है।

कांग्रेस ने कहा, ‘बीजेपी की विभाजनकारी सोच की हार’
झारखंड के कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने प्रदेश की जनता और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा, ‘नतीजे हमारी उम्मीद के अनुसार हैं और आखिरी फैसला आने तक यह अंतर और भी बढ़ेगा। प्रदेश की जनता ने महागठबंधन पर जो भरोसा दिखाया हम उसके लिए आभारी हैं। झारखंड की जनता और पूरे देश की जनता अब बीजेपी की विभाजनकारी नीतियों से तंग आ चुकी है और उन्हें सबक सिखाएगी।’

पढ़ें : जेवीएम-आजसू को साथ आने का दिया संदेश
कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने जेवीएम और आजसू को संदेश देते हुए कहा कि गठबंधन में सभी दलों के सम्मान का ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने कहा, ‘मैं अन्य दलों को संदेश देना चाहता हूं कि वह भी हमारे साथ आना चाहें तो आ सकते हैं। महागठबंधन में सबके सम्मान का ख्याल रखा जाएगा। हमारे दरवाजे सबके लिए खुले हैं। अब वक्त आ गया है कि हम सब मिलकर झारखंड के विकास के लिए एकजुट होकर काम करें।’

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *