शिकागो में हाउस पार्टी में गोलीबारी, 13 घायल

शिकागो
अमेरिका में शिकागो के दक्षिणी हिस्से के एक घर में रविवार तड़के कई लोगों को गोली मार दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। इसमें 13 लोग घायल हो गए हैं। समाचार और संचार विभाग के उप निदेशक टॉम अहर्न ने ट्वीट किया कि शिकागो पुलिस स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजे गोलीबारी के सिलसिले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डिटेल देगी।

पुलिस के अनुसार गोलीबारी की घटना 57 मे स्ट्रीट में हुई। पड़ोस में रहने वाले 57 वर्षीय व्यक्ति ने शिकागो ट्रिब्यून को बताया कि उसने कम से कम पांच गोलियां चलने की आवाज सुनी। पुलिस के मुताबिक, घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *