
के विरोध में जामिया यूनिवर्सिटी और जामिया नगर इलाके में हुए प्रदर्शनों के सनसनीखेज विडियो सामने आए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से जारी तीन विडियो में दिखता है कि किस तरह से उपद्रवी तत्वों ने एक मोटरसाइकल और बस को आग के हवाले कर दिया। बीते 15 दिसंबर को हुए प्रदर्शन के यह विडियो आंदोलन का हिंसक चेहरा सामने लाते हैं।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक सीसीटीवी विडियोज में यह बात सामने आई है कि उपद्रवी तत्व एक मोटरसाइकल से पेट्रोल निकालते हैं और फिर एक बस को आग के हवाले कर देते हैं। बता दें कि जामिया यूनिवर्सिटी और जामिया नगर में हुए प्रदर्शन पर काबू पाने के लिए पुलिस पर बर्बरता दिखाने का आरोप लगा था।
अब यह विडियो प्रदर्शनकारियों के इस पक्ष को कमजोर करते दिखते हैं कि पुलिस ने बिना किसी उकसावे के ही उन पर बल प्रयोग किया था। गौरतलब है कि यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में घुसकर छात्रों पर ऐक्शन और छात्राओं की पिटाई को लेकर दिल्ली पुलिस की काफी निंदा की जा रही थी।
पुलिस ने कहा था यूनिवर्सिटी के बाहर के लोग भी थे शामिल
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद यूनिवर्सिटी के छात्रों के अलावा आसपास के लोगों के भी शामिल होने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस की तरफ से कोई गोली नहीं चली है न ही किसी की हिंसा की वजह से जान गई है।
Source: National

