
बॉलिवुड स्टार ने हाल ही में अपना 56वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनकी बेटी और अभिनेत्री ने कई ऐसे तरीकों का खुलासा किया, जिनके जरिए उनके पिता उन्हें प्रेरित करते हैं।
टीना आहूजा ने कहा, ‘डैड मुझे हर दिन, हर तरीके से प्रेरित करते हैं। मेरे लिए यह काफी मुश्किल है कि मैं ये बता पाऊं कि वो मेरे लिए किस तरह से प्रेरणा बनते हैं। अपने काम के प्रति जुनून से लेकर संजीदगी तक और हर तरह की परिस्थतियों में किस तरह तालमेल बिठाते हैं, वह बात मुझे सबसे ज्यादा प्रेरित करती है। एक इंसान के तौर पर वह काफी सुदृढ़ हैं, ये चीज मुझे सबसे ज्यादा अच्छी लगती है।’
बता दें कि टीना आहूजा ने कॉमिडी फिल्म ‘सेकंड हैंड हज़्बंड’ से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा उनको साल 2016 में ‘बेस्ट न्यू फेस ऑफ द इयर’ के लिए भी चुना गया था। टीना आहूजा का हाल ही में एक गाना रिलीज हुआ है। इस गाने को गजेन्द्र वर्मा ने आवाज दी और वह खुद ऑनस्क्रीन उनके साथ दिखाई दे रहे हैं।
Source: Bollywood

