तोक्यो ओलंपिक स्टेडियम के उद्घाटन में बोल्ट ने बिखेरी चमक

तोक्यो
फर्राटा दौड़ के दिग्गज ने तोक्यो के नव-निर्मित नैशनल स्टेडियम के ट्रैक पर दौड़ लगाई। बोल्ट ने शनिवार को इस स्टेडियम के उद्घाटन के मौके पर ऐसा किया। इस मैदान अगले साल होने वाले ओलिंपिक खेलों की कुछ प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन होगा।

आठ बार के ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट बोल्ड ने ट्रैक पर जॉगिंग की। यह एक रीले रेस का हिस्सा था। इस मैदान में लगभग 60 हजार दर्शक मौजूद थे।

नवंबर में पूरे हुए इस स्टेडियम को बनाने में 1.44 बिलियन डॉलर यानी करीब एक हजार करोड़ (1,02,42,43,20,000) रुपये खर्च किए गए हैं। का उद्घाटन अगले साल 24 जुलाई से किया जाएगा।

बोल्ट ने इसका विडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। उन्होंने इसके साथ कैप्शन दिया- ‘हां, अब मैं यह नहीं कह सकता कि मैंने तोक्यो ओलिंपिक स्टेडियम में दौड़ नहीं लगाई है।’

100 और 200 मीटर की फर्राटा दौड़ के वर्ल्ड रेकॉर्डधारी धावक ने कहा, ‘यहां आना और इतने सारे लोगों के सामने दौड़ना एक अलग अनुभव है।’

उन्होंने कहा, ‘मैं खुश और उत्सुक हूं चूंकि मैं ओलिंपिक में भाग नहीं लेता हूं तो ऐसे में इस ट्रैक पर दौड़ना अपनी तरह का अलग अनुभव है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं असल में थोड़ा सा दौड़कर ही दर्द महसूस कर रहा हूं।’

इस नैशनल स्टेडियम में ओलिंपिक से पहले जनवरी में एम्पीरर कप सॉकर का फाइनल खेला जाएगा। इसके अलावा मई में तोक्यो 2020 ऐथलेटिक्स टेस्ट ईवेंट का आयोजन भी होगा।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *