ट्रंप से बोले चिनफिंग, US के दखल से नुकसान

पेइचिंग चीन के राष्ट्रपति ने अमेरिका के अपने समकक्ष से शुक्रवार को कहा कि ताइवान, हॉन्ग-कॉन्ग , शिनजियांग और तिब्बत के संबंध में अमेरिका की टिप्पणियों और हरकतों से दो आर्थिक महाशक्तियों के बीच रिश्तों पर असर पड़ रहा है।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि ट्रंप के साथ फोन पर हुई बातचीत में शी ने कहा कि अमेरिका ने चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप किया और चीन के हितों को नुकसान पहुंचाया है जो परस्पर विश्वास और द्विपक्षीय सहयोग के लिए नुकसानदेह है।

खबर में शी के हवाले से कहा गया है कि चीन उम्मीद करता है कि अमेरिका विभिन्न बातचीतों में दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी अहम सहमति का गंभीरतापूर्वक पालन करेगा, चीन की आपत्तियों को अहमियत देगा और यह सुनिश्चित करेगा कि द्विपक्षीय संबंध और महत्वपूर्ण अजेंडा बाधित न हो।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *