
विधेयक के अन्य प्रस्तावों में ‘गांधी-किंग डिवेलपमेंट फाउंडेशन’ की स्थापना करना भी शामिल है, जिसे भारतीय कानूनों के तहत ‘यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनैशनल डिवेलपमेंट’ (यूएसएआईडी) द्वारा गठित किया जाएगा। विधेयक में इस फाउंडेशन के लिए यूएसएआईडी को अगले 5 वर्ष तक हर वर्ष तीन करोड़ रुपये देने की मांग की गई है।
विधेयक में कहा गया, यह फाउंडेशन अमेरिका और भारत की सरकारों द्वारा गठित एक परिषद होगी जो स्वास्थ्य, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण के क्षेत्रों में गैर-सरकारी संगठनों को अनुदान मुहैया कराएगी।
इस विधेयक को भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद डॉ. एमी बेरा, रो खन्ना, और प्रमीला जयपाल के अलावा ब्रेंडा लॉरेंस, ब्रांड शेरमैन और जेम्स मैकगवर्न का समर्थन हासिल है। अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने विधेयक का स्वागत करते हुए कहा, यह भारत और अमेरिका के बीच ‘घनिष्ठ सांस्कृतिक और वैचारिक संबंधों’ को मजबूत करता है।
Source: International

