'खुफिया एजेंसियों बिना सैन्य अभियान सफल नहीं'

पुणे
नए थल सेना प्रमुख के रूप में नामित किए गए लेफ्टिनेंट जनरल ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि बिना खुफिया एजेंसियों की मदद के किसी भी तरह का सैन्य अभियान सफल नहीं हो सकता। उन्होंने एक किताब के विमोचन कार्यक्रम में बोलते हुए यह बात कही।

नरवाने ने कहा कि सैन्य अभियान और खुफिया सूचनाओं का आपस में करीबी संबंध है। उन्होंने कहा, ‘जब कभी हमें संचालन ब्रीफिंग की जरूरत होती है तब यह हमेशा ही ‘खबर दुश्मन के बारे में’ के साथ शुरू होता है और यह ‘खबर’ वह होती है जो हम अपनी खुफिया एजेंसियों से प्राप्त करते हैं।’

वाइस नरवाने ने कहा, ‘मैं यह दावे के साथ कह सकता हूं कि हमारा कोई भी सैन्य अभियान तब तक सफल नहीं हो सकता, जब तक कि इसे ” समेत तमाम खुफिया एजेंसियों से सहायता नहीं प्राप्त होती है।’ उन्होंने कहा कि सशस्त्र बल राष्ट्र की सुरक्षा में अपने योगदान के लिए खुफिया एजेंसियों पर निर्भर हैं।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *