CAA: ममता के जनमत संग्रह पर भड़की BJP

नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा पर यूएन की निगारानी में जनमत संग्रह कराने की बात पर बीजेपी ने कड़ा हमला बोला है। बीजेपी नेता और वित्त मंत्री ने कहा कि हम अपने आंतरिक मामलों में किसी भी तीसरे या विदेशी पक्ष का दखल नहीं चाहते हैं। वित्त मंत्री ने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि क्या उनका देश के संविधान में कोई भरोसा नहीं है?

निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘मैं ममता बनर्जी के बयान की कड़ी निंदा करती हूं। किसी भी मुख्यमंत्री द्वारा इस तरह का बयान देना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है।’

बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को नागरिकता कानून का विरोध करते हुए जनमत संग्रह की बात कही थी। ममता बनर्जी ने चुनौती भरे लहजे में कहा कि यदि बीजेपी में हिम्मत है तो नागरिकता बिल को लेकर यूएन की निगरानी में जनमत संग्रह करा ले।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *