दरियागंज में क्या हुआ, पुलिस ने बताई पूरी बात

नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली में के खिलाफ शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। आज का दिन भी के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा जब कुछ जगहों पर उन्हें हिंसक भीड़ को नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दिल्ली पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस ने कहा, ‘आज दोपहर, बड़ी संख्या में लोग जामा मस्जिद नमाज के लिए जुटे। नमाज के बाद, वे जंतर-मंतर तक मार्च करना चाहते थे लेकिन वरिष्ठ अधिकारी वहां मौजूद थे और उन्हें जंतर-मंतर नहीं जाने दिया गया।’

पुलिस ने कहा, ‘शाम के वक्त अचानक कुछ असामाजिक तत्वों ने बैरिकेड तोड़ना शुरू किया और जंतर-मंतर की तरफ बढ़ने के लिए पथराव किया। पथराव में कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं। पुलिस ने पानी की बौछार की और कम से कम बल प्रयोग कर उन्हें पीछे करने की कोशिश की।’

पुलिस ने आगे बताया, ‘प्रदर्शनकारियों को जब पीछे किया जा रहा था तो दरियागंज में सुभाष मार्ग के पास खड़ी एक प्राइवेट कार को किसी ने आग लगा दी। पुलिस ने तुरंत आग को बुझाया। इस संबंध में करीब 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है।’

इससे पहले दिल्ली पुलिस के पीआरओ एम एस रंधावा ने कहा, ‘सुबह से चल रहा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था। शाम करीब 6.30 बजे कुछ बाहरी लोग आए और पथराव शुरू कर दिया। हमने पानी की बौछार की। लोगों को पीछे किया गया। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।’

राजधानी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पिछले एक सप्ताह से प्रदर्शन हो रहा है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और आरएएफ की टीम तैनात की गई है और एहतियातन दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं लेकिन बावजूद इसके हिंसक घटनाएं हो रही हैं।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *