AFROJ KHWAJA :- CAA के विरोध में छत्तीसगढ़ में 23 दिसंबर को संविधान बचाओ रैली….डा राकेश गुप्ता बोले- आखिर ऐसे कानून की जरूरत ही क्यों ?

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध की आंच अब रायपुर भी पहुंच गयी है। 23 दिसंबर रविवार को राजधानी रायपुर में संविधान बचाओ रैली आयोजित होगी। कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के चेयरमैन डा राकेश गुप्ता, समाज सेविका मनिंदर कौर बल सहित अन्य नेतृत्वकर्ताओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर आंदोलन की रूपरेखा की जानकारी दी। डा राकेश गुप्ता ने कहा कि ये रैली व प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहोगा। ये रैली भिलाई के सेक्टर-2 से शुरू होगी और शाम 4 बजे रैली समाप्त हो जायेगी।

डाक्टर गुप्ता ने इस बिल की जरूरत को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर इस बिल की जरूरत क्यों थी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने भी गोरे अंग्रेजो के खिलाफ 1906 में एनआरसी का विरोध किया था। गांधी जी ने इस बिल के विरोध में पूरे एशियाई मूल के लोगों से कानून के लिए हस्ताक्षर और अंगूठा नहीं लगाने कहा था और इस बिल का विरोध किया था। आज देश मे कुछ ऐसा ही कानून यहां के काले अंग्रेजो द्वारा नागरिकता संसोधन एक्ट, राष्ट्रीय नागरिकता पंजीकरण कानून के रूप में लाया गया है। इस कानून में हर नागरिक को अपनी पहचान खुद प्रमाणित करनी पड़ेगी। यह भारत के संविधान के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि इस कानून से देश के दलित, गरीब, अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों को दिक्कत होगी। लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सरकार के द्वारा लाया गया ये कानून विभाजनकारी है एवं संविधान की आत्मा के विरुद्ध है। डाक्टर गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से लोगों को नोटबन्दी में कठिनाई का सामना करना पड़ा। नोटबन्दी से कोई फायदा देश को नहीं हुआ। इसके विपरीत देश के लोगों को इस बंदी से काफी कठिनाई, परेशनियो का सामना करना पड़ा था।
23 दिसम्बर के प्रदर्शन में संविधान बचाओ समिति सहित कई सामाजिक संगठन इस कानून के विरोध में प्रदर्शन कर कानून वापस लेने की मांग की जायगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *