अयान न्यूज़: रायपुर। सतनाम महिला सेवा समिति ने बुधवार को मोवा से जय सतनाम की जयघोष के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोग शामिल हुए। शोभायात्रा मोवा मेन रोड से होते हुए ओव्हरब्रिज तक गई। वहाँ से वापस आदर्श नगर मोवा पहुंची जहाँ बाबा गुरुघासी दास जी की पूजा अर्चना की गई व पालो चढ़ाया गया।
सात सफेद ध्वज वाहको ने की शोभायात्रा की अगुवाई शोभायात्रा में सात सफेद ध्वज वाहको ने अगुवाई की। उनके पीछे समाज के लोग चल रहे थे। इस दौरान पंथी पार्टी भी अपने नृत्य का प्रदर्शन किया।

