सलमान की 'दबंग 3' के गाने 'हुड हुड दबंग' से आपत्तिजनक सीन

बॉलिवुड सुपरस्टार की आने वाली फिल्म ” का फैन्स काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के गाने और ट्रेलर रिलीज किए जा चुके हैं जिन्हें फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि फिल्म के टाइटल सॉन्ग ” पर कुछ विवाद भी सामने आए हैं।

इस गाने में सलमान खान के पीछे बैकग्राउंड में डांसर साधु के वेश में नाचते दिखाई दे रहे हैं। कुछ हिंदूवादी संगठनों ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि इसके कारण उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। हालांकि इस पर फिल्म की टीम ने सफाई भी दी थी लेकिन हिंदू संगठन फिर भी अपनी आपत्तियां उठाते रहे।

अब खबर है कि फिल्म के मेकर्स ने लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए गाने से वे सीन हटा लिए हैं जिन पर आपत्ति दर्ज की जा रही थी। सलमान खान के प्रॉडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर बताया है कि उन्होंने गाने से इन सीन्स को हटा लिया है। बता दें कि सलमान खान की सुपरहिट दबंग सीरीज की यह तीसरी फिल्म आने वाली 20 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *