
आलिया ने इंस्टाग्राम पर संविधान के प्रस्तावना की एक तस्वीर पोस्ट की है और उसके साथ कैप्शन में लिखा है, ‘स्टूडेंट्स से सीखें।’ इससे पहले ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर पर प्रस्तावना की एक तस्वीर को एक संदेश के साथ शेयर किया। उन्होंने लिखा था, ‘यह वही है जो हम थे, हम जो हैं और जो हमें रहना चाहिए! #neverforget.’
आलिया भट्ट का पोस्ट
ईशान ने भी प्रस्तावना की एक तस्वीर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा था, ‘मैं इस तथ्य पर विश्वास के साथ बड़ा हुआ हूं और जिस पर मुझे गर्व है, वह यह कि हम दुनिया के सबसे महान धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र हैं। मैं चाहता हूं कि यह इसी तरह बना रहे। मैं किसी भी ऐसे व्यक्ति के साथ खड़ा हूं जो शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों को व्यक्त करते हैं और मैं अपने सभी साथियों की एकजुटता और उनकी भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं।’
नागरिकता कानून के खिलाफ पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों के समर्थन में आगे आ रहे बॉलिवुड सितारों की संख्या बढ़ रही है। इनमें विकी कौशल, भूमि पेडणेकर, परिणीति चोपड़ा, ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी, निम्रत कौर, दिया मिर्जा, स्वरा भास्कर, मनोज बाजपेयी, सौरभ शुक्ला और अनुराग कश्यप, अलंकृता श्रीवास्तव, हसंल मेहता जैसी हस्तियां शामिल हैं।
Source: Bollywood

