
ऋषि कपूर
बॉलिवुड के वेटरन ऐक्टर ऋषि कपूर को कैंसर का पता चलने के बाद 2018 में न्यू यॉर्क गए थे। यहां पर ऐक्टर ने लगभग एक साल अपना इलाज कराया। वह इस साल सितंबर में भारत वापस लौटे। उनके साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर भी न्यू यॉर्क में थीं। ऋषि कपूर जब न्यू यॉर्क में थे, तब उनके बेटे रणबीर कपूर अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ आते-जाते रहते थे। इसके अलावा बॉलिवुड इंडस्ट्री के लोग उन्हें देखने के लिए न्यू यॉर्क पहुंचते थे। वहां रहने के दौरान नीतू कपूर फैंस को सोशल मीडिया पर रेगुलर अपडेट करती रहती थीं।
अमिताभ बच्चन
फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार अमिताभ बच्चन हाल ही अस्पताल में भर्ती हुए थे। इसके बाद तो उनके फैंस काफी मायूस हो गए और अपने पसंदीदा ऐक्टर के जल्द स्वस्थ की कामना करने लगे थे। जबकि बाद में पता चला कि वह अपने रुटीन हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। बता दें कि 1983 में फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को चोट लग गई थी। इसके बाद ब्लड ट्रांसफ्यूजन के दौरान उन्हें संक्रमित खून चढ़ाया गया था, जिससे उनका लीवर खराब हो गया। तब से वह इस बीमारी के कारण लगातार रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल जाते रहते हैं।
राकेश रोशन
बॉलिवुड ऐक्टर रितिक रोशन ने इस साल जनवरी में जिम से अपनी और अपने पिता राकेश रोशन की एक तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि उनके पिता को गले के कैंसर के फर्स्ट स्टेज का पता चला है। इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी सफल सर्जरी की। अब वह पूरी तरह से ठीक हैं और पब्लिक इवेंट में रितिक रोशन के साथ नजर आते हैं।
लता मंगेशकर
भारत रत्न से सम्मानित सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर को पिछले महीने मुंबई के ब्रीज कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर उनका निमोनिया का इलाज किया गया। लगभग 1 महीने तक अस्पताल में रहने के बाद लता मंगेशकर घर पहुंची थीं। अस्पताल से घर लौटने के बाद उन्होंने ट्वीट्स किए हैं जिनमें डॉक्टर्स और शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया।
Source: Bollywood

