आमिर खान की बेटी इरा खान ने करवाया रेड गाउन में बोल्ड फोटोशूट

बॉलिवुड सुपरस्टार की लेटेस्ट तस्वीरें फिर इंटरनेट पर छाई हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक बोल्ड फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें फिलहाल इंटरनेट पर छाई हुई हैं। इरा ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी ये तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह रेड और पर्पल कलर के बैकलेस हाई स्लिट गाउन में नजर आ रही हैं।

सुर्ख लाल गाउन में इरा हाउस ट्री का मजा लेती दिख रही हैं। पेज़ के तने पर खड़ी होकर इरा कैमरे के सामने बोल्ड पोज़ देती नजर आ रही हैं। ऑफ शोल्डर इस गाउन में इरा काफी हॉट दिख रही हैं।

इससे पहले शेयर की गई एक तस्वीर में इरा कैमरे की ओर पीठ कर पहाड़ों की ओर देखती नजर आ रही हैं। इसी फोटोशूट की एक दूसरी तस्वीर में इरा लकड़ी के बेंच पर लेटी पोज देती दिख रही हैं।

तस्वीरों की इस सीरीज़ को पोस्ट करते हुए इरा ने इनके कैप्शन में लिखा है, ‘क्या दृश्य है। रुजबेह द्वारा की गई फटॉग्रफी।’ इरा ने हाल ही में अपने थिअटर प्रॉडक्शन ‘यूरिपिडिस मेडिया’ के साथ निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू किया। ‘यूरिपिडिस मेडिया’ की कहानी मेडिया के ईद-गिर्द घूमती है, जिनके पति जेसन, ग्रीक की राजकुमारी कोरिंथ के लिए उन्हें छोड़कर चले जाते हैं।

बदला लेने के लिए वह जेसन की नई बीवी और अपने बच्चे की हत्या कर देती है और एक नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए एथेंस की ओर रवाना होती हैं।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *