अपने हाथों से दीपिका पादुकोण को चॉकलेट खिलाते दिखे रितिक रोशन, विडियो हो रहा वायरल

हाल ही में जब रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई थी तो फैन्स काफी एक्साइटेड हो गए थे और डिमांड करने लगे थे कि वे दोनों फिल्म में साथ काम करें।

अब एक ऐसा विडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें रितिक दीपिका को अपने हाथ से चॉकलेट खिलाते हुए नजर आ रहे हैं।

इस विडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। उन्हें इसमें दीपिका और रितिक का क्यूट अंदाज ज्यादा भा रहा है। फैन्स इस विडियो को देख क्या कॉमेंट कर रहे हैं, आप यहां पढ़ सकते हैं:

बता दें कि दीपिका और रितिक हाल ही में करीना कपूर के कजन अरमान जैन की रोका सेरिमनी में भी मिले थे। इस सेरिमनी में बॉलिवुड के कई बड़े स्टार्स शामिल हुए। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा पार्टी में रितिक और दीपिका की बॉन्डिंग ने। खैर, अब देखना यह होगा कि दोनों बिग स्क्रीन पर कब एक-साथ नजर आएंगे। अभी तक दोनों ने किसी भी फिल्म या अन्य प्रॉजेक्ट में साथ काम नहीं किया है।

फिलहाल तो दीपिका ‘छपाक’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इस फिल्म के अलावा उनके पास कबीर खान की ’83’ भी है, जिसमें उनकी जोड़ी उनके पति रणवीर सिंह के साथ है। यह फिल्म पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की जिंदगी पर आधारित है। वहीं रितिक हाल ही में फिल्म ‘वॉर’ में नजर आए थे, जो सुपरहिट रही।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *