डि विलियर्स को टीम में वापस चाहते हैं डु प्लेसिस

पार्ल
स्टार बल्लेबाज एबी डि विलियर्स फिर से साउथ अफ्रीकी टीम के लिए खेलते नजर आ सकते है। अक्टूबर 2020 से टी20 वर्ल्ड कप शुरू होनेवाला है। इससे पहले साउथ अफ्रीका का टीम मैनेजमेंट डि विलियर्स को वापस लाने की कोशिशों में जुट गया है। टीम के कप्तान ने खुद इसकी जानकारी दी। बता दें कि डि विलियर्स इंटरनैशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं।

बता दें कि कुछ वक्त पहले साउथ अफ्रीकी टीम के कोच मार्क बाउचर ने कहा था कि डि विलियर्स के लिए टीम के रास्ते हमेशा खुले हैं। उन्होंने कहा था कि वह डि विलियर्स को वापसी के लिए मनाएंगे। इस कॉमेंट पर डु प्लेसिस से सवाल पूछा गया था। उन्होंने कहा कि डि विलियर्स से पिछले 2-3 महीनों से बातचीत चल रही है और टी20 वर्ल्ड कप से पहले भी बातचीत होगी।

पढ़ें,

बता दें कि डि विलियर्स ने 2017 में इंटरनैशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था। अब अगर वह वापस भी आते हैं तो मुमकिन है कि वह छोटे फॉर्मेट (टी20) तक सीमित रहें। डि विलियर्स ने सोमवार को ही साउथ अफ्रीकन सुपर लीग (टी20) में अर्धशतक लगाया है।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *