Afroj khwaja चरामेति फाउंडेशन एवं एम जी एम अस्पताल का संयुक्त आयोजन 19मोतियाबिंद आपरेशन सहित 167 लोगों का किया गया नेत्र परिक्षण


  *चरामेति फाउंडेशन के द्वारा राज्य के ज़रूरतमंद मरीज़ों को लाभ पहुँचाने हेतु रायपुर के डूमर तालाब, में  स्थित  रोटरी कास्मोशासकीय   प्राथमिक शाला में निःशुल्क नेत्र रोग निदान एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन रविवार दिनांक 15 दिसम्बर को  किया गया। संस्था के जिला संयोजक  प्रेम प्रकाश साहू ने एक विज्ञप्ति में बताया की सुबह 10:00 बजे से देर शाम तक चले इस शिविर में  एम. जी. एम. नेत्र संस्थान के सौजन्य से चश्मे के नंबर का परीक्षण, डायबिटीज के मरीज़ की आँखों के परदे की जाँच ,आँखों के प्रेशर की जाँच ,ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर की जाँच ,नज़र के चश्मे की जाँच की गयी एवं  मोतियाबिंद के मरीज़ों के लिए आने - जाने, रहने और खाने की निः शुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गयी।*

  *संस्था के महासचिव राजेन्द्र ओझा ने बताया कि नेत्र शिविर में रायपुर के दूरस्थ मोहल्लों फाफाडीह, समता कालोनी,  चौबे कालोनी,  पंडरी,  मोवा,  राजेंद्र नगर सहित आसपास के गांव/शहर  मंदिर  हसौद , राजिम,  महासमुंद,  भिलाई, दुर्ग. मुंगेली,  बिलासपुर से आये  167लोगो का परीक्षण किया गया। जिसमे  रोगियों को नजर के चश्मे वितरित किये गए एवं 19 चिन्हित रोगियों को मोतियाबिन्द ऑपरेशन के लिए रायपुर स्थित एम.जी.एम. नेत्र संस्थान ले जाकर नेत्र विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। फिर वाहन द्वारा वापस लाकर छोड़ा जाएगा।*

 इस कार्यक्रम में उपस्थित शाला के  सचिव श्री  दिलीप कुमार भगत ने दोनों संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में चरामेति के अध्यक्ष श्री  प्रशान्त महतो के अतिरिक्त प्रेम प्रकाश साहू  , सुधीर शर्मा, चन्द्र  नारायण निर्मलकर , नितिन जैन , विवेक साहू, अन्नपूर्णा साहू, अभिषेक  साहू, गौरव शर्मा ,अनीता अग्रवाल , राजेंद्र ओझा,  आदि एवं  एम.जी.एम. नेत्र संस्थान से चिकित्सको की टीम विशेष रुप से शिविर में उपस्थित थे।

एम जी एम आई इंस्टीट्यूट से कुलदीप सर ने चरामेति फाउंडेशन को वृहद और सफल आयोजन की बधाई दी, आगामी दिनों में अन्य क्षेत्रों में भी नेत्र परीक्षण शिविर और मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेशन होना है और जरूरत मंद जन चरामेति फाउंडेशन में अपना पंजीयन कराकर इसका लाभ ले सकते हैं



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *