एयर स्ट्राइक पर फिल्म, पाक सेना को लगी मिर्ची

इस्लामाबाद
पुलवामा में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आतंकी शिविरों पर भारतीय वायुसेना की पर बनने वाली फिल्म से पाकिस्तानी सेना बेचैन हो उठी है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने ट्वीट के जरिए भारतीय फिल्मकारों के प्रति अपनी चिढ़ जाहिर की है। बता दें कि बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली और भूषण कुमार ने बीते फरवरी महीने में पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आतंकी शिविरों पर भारतीय वायुसेना के हवाई हमलों पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है।

भारत की इस सर्जिकल स्ट्राइक में बड़ी संख्या में आतंकी ढेर हुए थे। भारतीय फिल्मकारों ने फिल्म का ऐलान करते हुए लिखा था कि ‘आइए, देश की धरती के सपूतों के प्रति अपनी श्रद्धा को व्यक्त करते हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म 2019 बालाकोट स्ट्राइक पर आधारित है। एक कहानी जो भारतीय वायुसेना की उपलब्धियों की गाथा सुनाती है।’

यह बात पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल को पसंद नहीं आई। उन्होंने फिल्म से जुड़े एक लिंक के साथ ट्वीट किया, ‘बतौर सैनिक, अभिनंदन के पूरे सम्मान के साथ कहना चाहूंगा कि भारत अपने अरमान बॉलीवुड फिल्मों के जरिए ही पूरा कर सकता है।’ गौरतलब है कि भारतीय अभिनेता विवेक ओबरॉय ने भी विंग कमांडर अभिनंदन पर आधारित फिल्म ‘बालाकोट-द ट्रू स्टोरी’ बनाने का ऐलान किया है।

CAA के विरोध प्रदर्शनों से खुश पाक
पाकिस्तान सेना के अधिकारी ने भारत में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों को ही ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ कहकर खुश होने का तरीका निकाल लिया। आसिफ गफूर ने कहा, ‘मोदी की सर्जिकल स्ट्राइक अब भारत में ही हो गई है।’ गफूर ने हिंसक प्रदर्शनों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि भारत ने जो उसके साथ किया था, वह खुद झेल रहा है। दरअसल 1971 में पाकिस्तान की हार उसे आज भी याद आती है तो पाक खीझ उठता है। 16 दिसंबर को भारत विजय दिवस मनाया गया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *