अपने तय कार्यक्रम के अनुसार होगी IPL की नीलामी

नई दिल्लीविवादास्पद संशोधित नागरिकता कानून () को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की खिलाड़ियों की नीलामी गुरुवार को कोलकाता में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। पश्चिम बंगाल से हिंसा की खबरें आ रही हैं लेकिन कोलकाता इससे अधिक प्रभावित नहीं है। पता चला है कि दिल्ली कैपिटल्स (DC) की प्रबंधन टीम नीलामी में फ्रैंचाइजी के प्रतिनिधित्व के लिए मंगलवार को कोलकाता पहुंच रही है, जिससे कि अंतिम तैयारी शुरू की जा सके।

बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘सोमवार शाम तक की स्थिति के अनुसार आईपीएल नीलामी होगी। फ्रैंचाइजी के प्रतिनिधि मंगलवार शाम और बुधवार सुबह तक आना शुरू कर देंगे।’ कोलकाता में 19 दिसंबर को 332 क्रिकेटर नीलामी में हिस्सा लेंगे, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन ने सर्वाधिक 2 करोड़ रुपये का आधार मूल्य चुना है।

इस साल की नीलामी छोटी है, जिसमें 8 टीमों में केवल 73 स्थान भरे जाने हैं और इनमें से केवल 29 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के गैर मुस्लिम धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता से संबंधित प्रावधान वाले संशोधित नागरिकता कानून का पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल में कड़ा विरोध हुआ है।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *