भारतीय मूल की टोनी एन सिंह बनीं मिस वर्ल्ड

लंदन
भारतीय मूल की जमैका की रहने वाली को मिस वर्ल्ड 2019 चुना गया। कार्यक्रम का आयोजन लंदन में किया गया था। 2018 की मिस वर्ल्ड वनेसा पोंस ने उनके सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज सजाया। वनेसा मेक्सिको की रहने वाली हैं। 2019 में मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स दोनों अश्वेत सुंदरियां चुनी गई हैं। इससे पहले 8 दिसंबर को साउथ अफ्रीका की 26 साल की जोजिबिनी टुंजी मिस यूनिवर्स 2019 चुनी गई थीं।

इस साल ब्यूटी वर्ल्ड में भारत की सुमन राव ने भी देश का नाम रोशन किया है और वह मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में तीसरे नंबर पर रहीं। दूसरे नंबर पर मिस फ्रांस ओपेली मेजिनो रहीं। सुमन ने मिस वर्ल्ड एशिया 2019 का भी ताज अपने नाम किया है। इससे पहले जून में उन्हें मिस इंडिया 2019 चुना गया था।

20 साल की सुमन राव राजस्थान की रहने वाली हैं। वह अपना भविष्य बॉलीवुड में देख रही हैं। मिस इंडिया चुने जाने के बाद से वह लगातार मॉडलिंग असाइनमेंट में लगी हुई हैं। मिस वर्ल्ड टोनी सिंह की बात करें तो वह फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुकी हैं। वह साइकॉलजी की छात्रा हैं और डॉक्टर बनना चाहती हैं।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *