अयान न्यूज़: रायपुर/15/12/2109/ वरिष्ठ पत्रकार रविकांत कौशिक जी के निधन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा ने दुःख व्यक्त किया है।
अपने संदेश में उन्होने कहा कि श्री कौशिक एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ पत्रकार थे।खबरों के लिए उनका जुझारूपन देखते ही बनता था।
उन्होंने अपनी कलम की ताकत का हमेशा से शासन-प्रशासन में सुधार वह समाज के हित में किया। सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि विगत कई सालों से उनसे मेरा घनिष्ट मित्रवत संबंध रहा है। श्री कौशिक इस तरह चला जाना छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुःख के अवसर पर मेरी ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उनके परिवार को सहनशक्ति तथा मृतआत्मा को श्री चरणों में प्रदान करें।
Afroj khwaja:- वरिष्ठ पत्रकार रविकांत कौशिक जी के निधन पर सत्यनारायण शर्मा ने दुःख व्यक्त किया

