LIVE: अय्यर हुए आउट, भारत का चौथा विकेट गिरा

चेन्नैचेन्नै एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में भारतीय टीम ने मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत की साझेदारी के दम पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। श्रेयस अय्यर ने अपने वनडे इंटरनैशनल में पांचवीं हाफ सेंचुरी लगाई। वहीं दूसरी ओर पंत भी उनका काफी अच्छा साथ दे रहे हैं। पंत ने भी अपने वनडे करियर की पहली हाफ सेंचुरी लगा ली है। दोनों खिलाड़ियों के बीच 80 रनों से अधिक की साझेदारी हो चुकी है।

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच सीरीज का पहला वनडे चेन्नै के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। वेस्ट इंडीज के कप्तान कायरन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। भारत का फोकस टी20 सीरीज में मिली जीत के बाद वनडे सीरीज भी अपने नाम करने पर है और वह इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगा।

देखें स्कोरकार्ड-

ओवर 37: अल्जारी जोसफ

36.4 ओवर: OUT! श्रेयस अय्यर कैच आउट, अल्जारी जोसफ को दूसरी सफलता। फ्लिक किया था अय्यर ने इसे, पोलार्ड वहां तैनात थे इस कैच को लपकने के लिए उन्हें बिल्कुल भी हिलने की जरूरत नहीं पड़ी। अय्यर (70) की शानदार पारी का अंत। अय्यर:
70(88) [चौके-5, छक्के-1]- भारत: 194/4

ओवर 35: कायरन पोलार्ड

34.3 ओवर: कैच छूटा! ओह…! ड्रॉप… पंत ने कवर्स पर तेजी से घुमाया था यह शॉट। सीमारेखा के भीतर यहां खड़े कॉटरेल के हाथ सीधे गेंद गई। लेकिन यह कैच छूट गया। पंत (56*) को जीवनदान

ओवर 35: शेल्डन कॉटरेल

34.2 ओवर: चौका! अय्यर ने इस गेंद पर फाइन लेग की ओर घुमाया चौका।इस चौके से पंत और अय्यर के बीच
100 रन की साझेदारी पूरी

ओवर 34: रोस्टन चेज के इस ओवर में 13 रन
अय्यर ने पहली गेंद पर जड़ा छक्का और पंत ने ओवर की अंतिम गेंद पर चौका

अय्यर और पंत के बीच मजबूत साझेदारी
श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। अपनी फॉर्म को लेकर सवालों के घेरे में चल रहे पंत यहां टिककर बल्लेबाजी कर रहे हैं और अय्यर का अच्छा साथ निभा रहे हैं। अय्यर एक बार फिर साबित कर रहे हैं कि वह भारतीय मध्यक्रम का अहम हिस्सा बनने की कुव्वत रखते हैं। अय्यर ने अपने वनडे करियर की पांचवीं हाफ सेंचुरी लगाई है। वहीं पंत भी अपनी पिछली गलतियों से सीखते हुए संयम के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अपने वनडे इंटरनैशनल करियर की पहली हाफ सेंचुरी लगाई।

मैदान पर आया डॉगइस बीच मैदान पर एक डॉग दौड़ता दिखाई दिया। 26वें ओवर के बाद ऐसा हुआ, और थोड़ी देर तक क्रिकेटर खड़े रहे। श्रेयस अय्यर भी डॉग के बाहर निकलने का इंतजार करते रहे। हालांकि थोड़ी देर बाद खुद ही निकल गया जिसके बाद खेल शुरू हुआ।

25 ओवर बाद भारत 104/3भारतीय टीम ने 25 ओवर में 3 विकेट खोकर 104 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर (38*) और युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत (12*) क्रीज पर हैं। दोनों ने अभी तक चौथे विकेट के लिए 24 रन की साझेदारी की है। भारत ने अपनी सेंचुरी 24.3 ओवर में पूरी की।

देखें,

20 ओवर बाद भारत 83/3भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 83 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर (28*) और युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत (1*) क्रीज पर हैं।

रोहित 36 रन बनाकर आउट
रोहित शर्मा (36) को की अल्जारी जोसफ की गेंद पर कप्तान कायरन पोलार्ड ने लपका। भारत का तीसरा विकेट 80 के स्कोर पर गिरा। रोहित अपने इस शॉट से नाखुश नजर आए। उन्होंने 56 गेंदों की अपनी पारी में 6 चौके लगाए। उन्होंने अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़े।

रोहित-अय्यर की अर्धशतकीय साझेदारीरोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 रन की पार्टनरशिप पूरी हुई। पारी के 17वें ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने एक रन लिया, जिसके साथ 50 रन की पार्टनरशिप भी पूरी हो गई।

15 ओवर के बाद 68 रन
शेल्डन के द्वारा किए गए 15वें ओवर से दो चौके समेत कुल 10 रन आए। इसके साथ ही भारत का स्कोर 2 विकेट पर 68 रन हो गए हैं। श्रेयस नाबाद 19 और रोहित नाबाद 31 क्रीज पर हैं।

12.1 ओवर में फिफ्टीभारतीय टीम के पचास रन 12.1 ओवर में रोहित के चौके से पूरे हुए। रोहित (25*) के साथ श्रेयस अय्यर (11*) दूसरे छोर पर हैं।

शेल्डन का एक ओवर में दो शिकार
पारी के 7वें ओवर में शेल्डन कॉटरेल ने दूसरी गेंद पर पेस से पहले केएल राहुल को चौंकाया, जबकि आखिरी गेंद पर कप्तान विराट कोहली को आउट करते हुए भारत का स्कोर 25/2 कर दिया। राहुल का कैच हेटमायर ने लपका, जबकि विराट बोल्ड हुए।

5 ओवर के बाद भारत 17/05 ओवर के बाद भारत का स्कोर बगैर नुकसान े 17 रन है। रोहित 10 और राहुल 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

रोहित ने भी चौके से खाता खोलारोहित शर्मा ने चौके से अपना खाता खोला। उन्होंने पारी के चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर होल्डर को चौका लगाया। उन्होंने आगे बढ़ते हुए शानदार कवर ड्राइव लगाते हुए गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया।

कॉटरेल का लगातार दूसरा मेडन ओवरपेसर शेल्डन कॉटरेल ने अपना लगातार दूसरा ओवर मेडन फेंका। उन्होंने पारी के पहले ओवर में भी कोई रन नहीं दिया था, फिर पारी के तीसरे ओवर में भी कोई रन नहीं गया।

राहुल ने चौके से खोला खातालोकेश राहुल ने पारी के दूसरे ओवर की दूसरी ही गेंद पर अपना और टीम का खाता चौके से खोला। उन्होंने जेसन होल्डर की गेंद को पॉइंट की दिशा में खेलते हुए बाउंड्री के पार पहुंचाया।

ओपनिंग पर रोहित और राहुल
भारत के रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ओपनिंग को उतरे, विंडीज टीम के पेसर शेल्डन कॉटरेल को पहला ओवर.. पारी के पहले ओवर में कोई रन नहीं गया

पोलार्ड ने टॉस जीत चुनी फील्डिंग वेस्ट इंडीज के कप्तान कायरन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। विराट कोहली ने टॉस जीतने के बाद कहा कि उनकी टीम के 4 खिलाड़ी आज नहीं खेलेंगे। उन्होंने कहा कि पहले बल्लेबाजी करना टीम इंडिया की ताकत है। उन्होंने बताया कि मनीष पांडे, शार्दुल ठाकुर, मयंक अग्रवाल और युजवेंद्र चहल चेन्नै में नहीं खेलेंगे।

चेन्नै में 2 साल बाद वनडेचेन्नै के इस मैदान पर 2 साल बाद वनडे इंटरनैशनल मैच का आयोजन किया जा रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 सितंबर 2017 को इसी मैदान पर वनडे खेला गया जिसमें मेजबान टीम ने 26 रन से जीत दर्ज की थी।

बदलेंगे हार-जीत के समीकरणइस वनडे मैच को भारत अगर जीत जाता है तो पहली बार इस टीम के खिलाफ जीत-हार के समीकरण में वह आगे निकल जाएगा। इस मैच से पहले दोनों टीमों के खाते में 62-62 जीत दर्ज हैं। भारतीय टीम को हालांकि टी20 सीरीज के एक मैच में मुंह की खानी पड़ी थी और विंडीज टीम ने साबित किया था कि मुकाबला एकतरफा नहीं होगा। वनडे सीरीज में मेहमान टीम की कोशिश भारत को उसके घर में कड़ी टक्कर देने की होगी।

मौसम मैच से पहले चेन्नै का मौसम चिंता का सबब बना रहा। शुक्रवार को बारिश हो रही थी और शनिवार को भी आसमान घने बादलों से घिरा था। इस बीच मैदानकर्मियों ने पिच को ढके रखा। दोनों टीमों को प्रैक्टिस सेशन भी रद्द करना पड़ा।

स्पिन की मददगार पिचएम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच धीमी मानी जाती है जो परंपरागत रूप से स्पिनरों की मददगार है। सितंबर-2017 में यहां हुए वनडे में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत में पांच विकेट झटके थे।

प्लेइंग- XIभारत : लोकेश राहुल, रोहित, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केदार जाधव, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी।

वेस्ट इंडीज : सुनील अम्बरीश, शाई होप, हेटमायर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेज, कायरन पोलार्ड (कप्तान), जेसन होल्डर, हेडन वॉल्श, कीमो पॉल, अल्जारी जोसफ और शेल्डन कॉटरेल

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *