UK: जॉनसन की पार्टी की बड़ी जीत का अनुमान

लंदन
ब्रिटेन में प्रधानमंत्री की कंजर्वेटिव पार्टी बहुमत के करीब पहुंचती दिखाई दे रही है। इस तरह बाद ब्रेग्जिट की राह पर बढ़ता दिखाई दे रहा है। एग्जिट पोल्स में लेबर पार्टी की करारी हार की भविष्यवाणी की गई है। कंजर्वेटिव पार्टी को 368 और लेबर पार्टी को 191 सीटों के मिलने की भविष्यवाणी की गई है। बहुमत के लिए 326 सीटों की जरूरत है। आधिकारिक नतीजे भी कुछ घंटे में स्पष्ट हो जाएंगे।

गुरुवार रात को चुनाव खत्म होने के ठीक बाद जारी किए गए एग्जिट पोल्स के अनुमान के मुताबिक कंजर्वेटिव पार्टी 80 के दशक में मार्ग्रेट थैचर के दौर के बाद सबसे बड़ी जीत हासिल कर सकती है। एग्जिट पोल्स की माने तो लेबर पार्टी के लिए नतीजे बहुत निराशाजनक हैं और वह 1935 के बाद सबसे बुरी शिकस्त झेल सकती है।

पढ़ें:
बीबीसी-आईटीवी-स्काई न्यूज के संयुक्त एग्जिट पोल के मुताबिक 650 सदस्यों वाले हाउस ऑफ कॉमन्स में पीएम जॉनसन की कंजर्वेटिव पार्टी को 368 सीटें मिल सकती हैं जो बहुमत से 42 ज्यादा है। लेबर पार्टी को 191 सीटों के मिलने का अनुमान है। 2017 के पिछले चुनाव में कंजर्वेटिव को 318 सीटों पर जीत मिली थी जबकि लेबर पार्टी को 262 सीटें मिली थीं।

भारतीय समयानुसा सुबह पौने 10 बजे तक 475 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें बोरिस जॉनसन की कंजर्वेटिव पार्टी को 247 और लेबर पार्टी को 164 सीटों पर जीत हासिल हुई है। बहुमत के लिए 326 सीटों की जरूरत है। लेबर पार्टी को कश्मीर पर अपने भारत-विरोधी स्टैंड का भी नुकसान झेलना पड़ा है। माना जा रहा है कि भारतीय समुदाय लेबर पार्टी के इस रुख से नाराज था और उसने कंजर्वेटिव पार्टी का साथ दिया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *