'पार्टी को वोट देनेवालों के बारे में सोचें नीतीश'

नई दिल्ली
जेडीयू के के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने नागरिकता संशोधन विधेयक को अपनी पार्टी द्वारा समर्थन दिए जाने पर कहा कि जेडीयू नेतृत्व को उन लोगों के बारे में विचार करना चाहिए जिन्होंने 2015 के विधानसभा चुनाव में उनमें आस्था और विश्वास को दोहराया था।

किशोर ने बुधवार को ट्वीट में कहा कि कैब का समर्थन करते हुए जेडीयू नेतृत्व को एक पल के वास्ते उन सभी के बारे में विचार करना चाहिए, जिन्होंने 2015 में उनमें आस्था और विश्वास को दोहराया था।

हालांकि नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी और मंत्रिमंडल में शामिल संजय झा ने कहा कि पार्टी की आधिकारिक लाइन स्पष्ट है और यह संसद के जारी सत्र में सभी के लिए है। एक या दो नेता व्यक्तिगत राय व्यक्त कर सकते हैं, लेकिन इस तरह के मामलों को इस मुद्दे पर पार्टी के भीतर विभाजन के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *