इलाज के लिए लंदन से US से जाएंगे नवाज

लंदन
लंदन में इलाज करा रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ आगे के विशेष इलाज के लिए इस सप्ताहांत अमेरिका जाएंगे। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार शरीफ के परिवार ने पूर्व प्रधानमंत्री की बंद हुई ग्रीवा धमनी के उपचार के लिए मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल (एमजीएच) से संपर्क किया है। खबर में कहा गया है कि अमेरिका पहुंचने के बाद अस्पताल में शरीफ की प्रारंभिक जांच की जाएगी और फिर आगे का उपचार शुरू होगा। नवाज के अमेरिका जाने की खबर ऐसे समय में आई है जब पाक पीएम ने ब्रिटिश सरकार से अपील की थी कि नवाज का इलाज हो जाने के बाद उन्हें पाकिस्तान वापस भेज दिया जाए।

पीएमएल-एन प्रमुख शरीफ भ्रष्टाचार के मामले में सात साल के कारावास की सजा से जमानत मिलने के बाद एअर ऐम्बुलेंस के जरिए 19 नवंबर को लंदन पहुंचे थे। उन्हें अक्टूबर में हालत बिगड़ने के बाद जेल से लाहौर स्थित सर्विसेज हॉस्पिटल भेजा गया था। डॉक्टरों ने तब उनके विदेश में उपचार कराने की सिफारिश की थी। पाकिस्तान सरकार ने शरीफ को चिकित्सा कारणों से विदेश यात्रा की अनुमति दे दी थी, लेकिन इस गारंटी के रूप में जमानत बॉन्ड जमा करने की शर्त लगा दी थी कि वह उपचार के बाद देश लौटेंगे। हालांकि, शरीफ ने शर्त मानने से इनकार कर दिया था।

इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने शरीफ को अल अजीजिया मामले में मानवीय आधार पर जमानत दे दी थी। वहीं, लाहौर हाई कोर्ट ने उन्हें अदालत में चल रहे चौधरी शुगर मिल्स मामले में जमानत दे दी थी। बीमार शरीफ को अमेरिका ले जाने की उनके परिवार की योजना ऐसे दिन आई जब पाकिस्तान सरकार ने कहा कि वह 69 वर्षीय शरीफ की बेटी एवं पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम को बीमार पिता को देखने लंदन जाने की अनुमति देगी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *