विश्वनाथन की किताब ‘माइंड मास्टर’ आज होगी लॉन्च

चेन्नै
भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी और पांच बार के विश्व चैंपियन बुधवार को 50 बरस के हो गए। चेन्नई में जन्मा यह दिग्गज खिलाड़ी अपने जन्मदिन का जश्न अपने परिवार के साथ मना रहा है। आनंद ने अपनी और अपने बेटे की तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, ‘हम एक साथ हैं। हां, कल (बुधवार को) केक कटेगा।’

आनंद के जन्मदिन के मौके पर किताब ‘माइंड मास्टर’ का भी विमोचन होगा जिसे इस दिग्गज खिलाड़ी ने खेल लेखिका सोसन नाइनन के साथ मिलकर लिखा है। शतरंज में भारत के शीर्ष खिलाड़ी और देश के पहले ग्रैंडमास्टर आनंद ने कई खिलाड़ियों को इस खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है।

आनंद ने पहली बार विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2000 में जीती। उन्होंने 2003 और 2017 में विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप भी जीती।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *